फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में कौसानी नगर पंचायत का विरोध

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कौसानी के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कौसानी को नगर पंचायत बनाने का विरोध तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में आकर नगर पंचायत के विरोध में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर 15 दिनों के भीतर नगर पंचायत बनाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने तय समय तक मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में कौसानी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद से कौसानी के ग्रामीण आक्रोशित हैं। शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में आकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत की घोषणा करते समय कौसानी की भौगोलिक परिस्थिति को समझने का प्रयास नहीं किया गया है। 15 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली कौसानी ग्राम पंचायत में 11 तोक हैं, जहां 95 प्रतिशत ग्रामीण कृषि कार्य करते हैं। मात्र पांच प्रतिशत लोग व्यवसाय पर निर्भर हैं। शासन-प्रशासन ने कुछ व्यापारियों को महत्व देकर ग्रामीणों के साथ छलावा कर रहा है। कहा कि कौसानी को मानकों के विपरीत नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रयास हो रहा है, जिसे ग्रामीण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने जल्द नगर पंचायत निर्माण की घोषणा वापस नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। इस मौके पर भुवन सिंह भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
चौखुटिया में लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के गठन का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को फिर इसके विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला व बाद में तहसील कार्यालय में धरना देते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत बनने से उनके कृषि संबंधी हक हकूक छिन जाऐंगे। फैसला न बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुक्रवार को चांदीखेत पंचायत घर से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन निकाला। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनाना अन्यायपूर्ण है। सरकार ग्रामीणों को जबरन आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने तहसील मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी महावीर साह को ज्ञापन सौंपा। वहां महिला समूह की अध्यक्षता पार्वती देवी, उमा देवी हेमा देवी, तुलसी देवी, पूजा देवी, नीमा, दयाल मेहरा, योगेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें