फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील सड़कों पर तैनात रहेंगी 42 जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलायुक्त दीपक रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला और तहसीलों में नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करने, संचार, सड़क व्यवस्थाओं को सुुुचारु करने, बिजली, पानी, दवाएं, राशन आदि की उपलब्धता के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में सात दूरस्थ गोदामों में तीन महीने का राशन भेज दिया गया है। संचार सुविधा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने बदियाकोट, कर्मी, खाती में तीन वायरलेस रिपीटर लगा दिए हैं। जिले में वर्तमान में 13 सेटेलाइट फोन उपलब्ध हैं। 29 की मांग शासन से की गई है। संवदेनशील सड़कों को चिह्नित कर लिया गया है। इन सड़कों में 42 जेसीबी तैनात की जाएंगी। दो जेसीबी बीआरओ भी तैनात करेगा। जिले के 5506 स्क्रबर में से 5146 की सफाई करा दी गई है।
सभी तहसीलों में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर मोबाइल और वायरलेस सेट लगा दिए हैं। कर्मचारियों की तैनाती का आदेश भी जारी कर दिया है। गरुड़ और बागेश्वर में दो बाढ़ चौकी और बागेश्वर में एक जल पुलिस चौकी बना दी है। जिले के कपकोट में एसडीआरएफ की एक यूनिट तैनात है। वीसी में एसपी अमित श्रीवास्तव, डीएफओ हिमांशु बागरी, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, डिप्टी सीएमओ हरीश पोखरिया, ईई संजय कुमार पांडेय, राजकुमार, सीएस देवड़ी, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें