फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
बागेश्वर के राधा कृष्ण मंदिर में उमड़े भक्त। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के दुग बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। जन्माष्टमी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने मेले का उद्घाटन किया। राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी गणेश जोशी ने पूजा, अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में मनोज बचखेती, मदन ड्यारीकोटी, दीपक, तरुण कन्याल, अंकित जोशी, गिरीश गैड़ा, पूरन जोशी, जीवन तिवारी आदि थे। इधर कौसानी में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। द्वारकाधीश मंदिर कौसानी में भुवन चंद्र जोशी ने जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ किया। मेले में स्कूली बच्चों और संस्कृति विभाग की टीम ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। वहां विधायक चंदन राम दास, शिव सिंह बिष्ट जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू नेगी, कृष्ण सिंह बिष्ट, बालम भाकुनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह दोसाद, शेखर पांडेय बबलू अलमिया आदि थे।
बाजार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजक कौसानी व्यापार मंडल अध्यक्ष पूजा मेहरा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में श्याम सिंह, नीरज नेगी मौजूद थे। लक्ष्मी आश्रम कौसानी में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। सोनिया ने कृष्ण, दीक्षा बलदाऊं, राखी देवकी, नेहा वासुदेव, बीना ने कंस की भूमिका में शानदार अभिनय किया। संचालन नीमा वैष्णव ने किया। इस मौके पर शोभा बिष्ट, हंसी, तारा, कांती, पूनम, दुर्गा, डेविड, पूरन, धीरज, रेखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर कपकोट, कांडा क्षेत्र में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर कमेटी की ओर से शिव मंदिर थानेश्वर अयारतोली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गई। इस मौके पर भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर हुए भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष दरवान सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वीर बहादुर बुडाथौकी, गोविंद कठायत, सतीश जोशी, विजय थापा, पूरन जोशी, गणेश जोशी, अनिल नेगी, गणेश तिवारी, राहुल नेगी, मुकेश जोशी, नितेन गुरुंग, दीपक नेगी, नीरज भट्ट, प्रेम गिरी महंत, मनोज भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें