बागेश्वर में मृत नेपाली मजदूरों के कमरे में फैला सामान।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। संदिग्ध हालात में नेपाल निवासी दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घर के बाहर लोहे की सीढ़ी पर दोनों के शव पड़े मिले। नशे में अक्सर झगड़ा करने की वजह से लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों ने एक दूसरे की जान ले ली। हालांकि एक युवक के लहूलुहान जबकि दूसरे के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने पर पुलिस हत्या और हादसे में उलझी है।
भेरी अंचल नेपाल के जिला दैलेख नगर पालिका दुल्लू के वार्ड नंबर दो बोड निवासी पदमबहादुर खड़का (38) पुत्र हरिभक्त और यज्ञ बहादुर (45) पुत्र बाला राम यहां मोहल्ला कठायतबाड़ा में प्रताप सिंह खेतवाल के यहां किराए पर रहते थे। शुक्रवार सुबह उनके साथी कमरे पर पहुंचे तो दोनों शौचालय के ऊपर लगी लोहे की सीढ़ी पर मृत मिले। वार्ड मेंबर मुन्नी मेहता के पति राजेंद्र मेहता की सूचना पर एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ महेश जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा और एसएसआई मोहन चंद्र पलड़िया मौके पर पहुंचे।
कोट - अभी तक तहरीर नहीं मिलने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। हालांकि दोनों के चार से अधिक साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जहां दोनों के मौत की वजह है वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ होगी और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। - टीआर वर्मा, कोतवाल