फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी बाजार में जाम लगने से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी बाजार में टैक्सी स्टेंड के समीप लगे जाम में फंसे वाहन और लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगरपंचायत क्षेत्र के भराड़ी बाजार में जाम की परेशानी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। आए दिन लग रहे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को भी जाम लगने से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भी भराड़ी टैक्सी स्टेंड से बाजार तक करीब आधे घंटे जाम लगा रहा। बाजार में जाम लगने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों की लंबी कतार के चलते कार्यालय जाने वाले भी परेेशान दिखे। टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष केवलानंद जोशी और अन्य चालकों के प्रयास से जाम खुलवाया गया। वरिष्ठ व्यापारी शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि बाजार में यातायात के नियमों की अनदेखी से जाम के हालात बन रहे हैं। बाजार में सुबह नौ बजे से शाम के पांच बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके बाजार में ट्रक, डंपर आदि वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें