फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा संभलकर, फिर बढ़ने लगा है कोरोना...

विज्ञापन
अनदेखी:बागेश्वर बाजार में बगैर मास्क घूमते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। देश मेें कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसके बावजूद जिले में महामारी से बचाव के प्राथमिक नियम मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी के पालन की अनदेेखी की जा रही है। न तो जनता और न ही प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस दौरान सामाजिक दूूरी के नियम का ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच भी बंद है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की पहली लहर के बाद कई लोग संक्रमित हुए थे। दूसरी लहर ने जिले को सबसे अधिक प्रभावित किया था। मई 2020 में जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया था। मार्च 2022 तक जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8133 हो गई। 8077 संक्रमितों ने कोविड महामारी को मात दी तो 56 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है। महामारी के बढ़ने का सबसे बढ़ा कारण समय पर नियमों का पालन नहीं करना रहा है। इसके बावजूद जिले में न तो लोग सतर्क हैं और न ही प्रशासन नियमों का पालन करवाने की पहल कर रहा है।
देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच जहां अधिकतर प्रदेशों में मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन होने लगा है। वहीं जिले में अब तक महामारी को लेकर सजगता नहीं दिख रही है जो आने वाले समय में चिंताजनक हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सजगता जरूरी है। इस मामले में शासन और जिला प्रशासन से जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे, उनका कड़ाई से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें