फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन में...

Sat, 23 Mar 2024 01:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में महिलाओं की होली भी पूरे सबाब पर है। नगर के मोहल्ले-मोहल्ले में महिलाओं की होली से माहौल रंगमय बना हुआ है। शुक्रवार को मजियाखेत में पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा और पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या के आवास पर हुई महिलाओं की होली में खूब रंग जमा। महिलाओं ने मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन में, होलिन में हां होलिन में, भर पिचकारी मेरे लहंगे में मारी, मेरा लहंगा हो गया लाल रसिया होलिन में समेत कई होलिया गाईं। होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। होली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, भावना रावत, पुष्पा देवी, तुलसी आगरी, सीता देवी, लक्ष्मी टम्टा, सरस्वती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

होली गायन के साथ स्वांग भी
बागेश्वर। नगर के आदर्श कॉलोनी, सैंज, नदीगांव, ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा समेत जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांवों, कपकोट के नगर और ग्रामीण अंचल, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के गांवों में महिला होली की धूम मची है। कुछ गांवों में दिन-रात महिलाएं होली की महफिल जमा रही हैं। महिला होली में गीत, संगीत के साथ स्वांग भी रचाए जा रहे हैं। महिलाएं घर का काम करने के साथ-साथ होली का जमकर लुत्फ उठा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें