फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल में फिर आया उछाल, पेट्रोल 102.23, डीजल 95.67 रुपया लीटर

विज्ञापन
Hyke of Petrol Rate in Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में पेट्रोल और डीजल के दाम में और उछाल आया है। नगर में पेट्रोल 102.23 रुपये लीटर और डीजल 95.67 रुपये लीटर हो गया है। पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से किराया बढ़ने की संभावना बन गई हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर में पहली बार सात अक्तूबर को पेट्रोल सौ के पार हुआ था। इस दिन पेट्रोल 100.19 रुपये और डीजल के दाम 93.01 रुपये पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को पेट्रोल के दाम 101.68 रुपये और डीजल 95.12 रुपये लीटर था। पेट्रोल, डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों से वाहन संचालक दिक्कत में आ गए हैं। निजी वाहन चलाने वाले लोग परेशान हैं। दोपहिया चालक बढ़ते पेट्रोल के दामों से हलाकान हैं।
बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों के बीच अब तक जिले में यात्री किराया नहीं बढ़ा है। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों ने सितंबर में मालभाड़े में बढ़ोतरी कर दी थी। हल्द्वानी से बागेश्वर का मालभाड़ा 100, 110 से बढ़ाकर 140-150 रुपये कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें