फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर, कपकोट में भीषण बारिश, कई सड़कों पर यातायात बाधित

विज्ञापन
बागेश्वर के थानी में ध्वस्त मकान। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट और बागेश्वर में शनिवार की रात काफी तेज बारिश हुई। इससे कपकोट, कर्मी सड़क पर मलबा आ गिरा। सड़क पर यातायात बाधित है। दो अन्य सड़कें जिले में पहले से बाधित हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब नौ बजे से जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट और गरुड़ में तेज बारिश हुई। करीब आधा घंटा तक तेज आवाज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट में 92.50 एमएम, बागेश्वर में 52.50 एमएम और गरुड़ में 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से किसी और तरह के नुुकसान की सूचना नहीं है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कपकोट-कर्मी सड़क पर तीन स्थानों में मलबा और बोल्डर गिरे हैं। वहीं बागेश्वर-दफौट जिला मार्ग 19 सितंबर से बंद है। सड़क धंसने के कारण मरम्मत में दिक्कत आ रही है। सौंग-खलीधघार सड़क पर 22 सितंबर से यातायात बाधित है। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित है। वहीं, बीते शुक्रवार को काफलीगैर तहसील के छानी में हर्ष सिंह नेगी का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर तहसील को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें