बागेश्वर के इंका गागरीगोल में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इंटर कॉलेज गागरीगोल मे आयोजित मातृ सम्मेलन और प्रतिभा दिवस कार्यक्रम में 10 निर्धन छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस बांटी गई। मेधावी विद्यार्थी हर्षित गोस्वामी और मेघा पांडेय को कमला नेहरू पुरस्कार के तहत एक-एक हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। मैथ्स विजार्ड में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र सौरभ भट्ट को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक दीपक पाठक और प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मियां ने किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार और संचालन हेम उपाध्याय ने किया। वहां पर आलोक किरन, प्रमिला आगरी, अंजली खेतवाल, पूजा खेतवाल, खष्टी राना, आनंदी देवी, पूजा आर्य, ललिता साह आदि थीं।