फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर, बैजनाथ और धमरघर रेंज के जंगल धधके

Mon, 29 Apr 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के ​घिंघारूतोला में जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर।
विज्ञापन

जिले में रविवार की शाम से रात तक कई स्थानों पर जंगलों में आग लगी। बागेश्वर रेंज के दक्षिणी खबडोली के जंगल में आग से 0.75 हेक्टेयर क्षेत्र जल गया। घास और वन विभाग के रोपे पौधे जलने से 7750 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ।
बैजनाथ रेंज के जंगलों में आग लगने से 3.3 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया और करीब 9900 रुपये का नुकसान हुआ। धरमघर रेंज के जंगलों में आग से सर्वाधिक नुकसान है। क्षेत्र के दुग नाकुरी और कांडा तहसील के वन धधक रहे हैं। कांडा के लेटला में आग लगने से 1.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र में लगाए गए पौधे जलकर नष्ट हो गए। घास और झाड़ियां में भी आग लगी। आग से अनुमानित 14,200 रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

कांडा के मुस्योली के जंगलों मेें रात के समय लगी आग आबादी की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर आग को काबू किया। दुग नाकुरी तहसील के पचार, जारती आदि के जंगलों में भी आग से काफी नुकसान हुआ है। रेंजर श्याम सिंह करायत और प्रदीप कांडपाल ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी और फायर वॉचर आग बुझाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग ने बुझाई आग
बागेश्वर। कांडा के घिंघारूतोला में जंगलों की आग आबादी की तरफ बढ़ रही थी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के निर्देशन और एलएफएम गणेश चंद्र के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें