कपकोट में विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकालते पुलिस कर्मी और आईटीबीपी जवान। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर कपकोट पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने मतदाताओं से बिना प्रलोभन के मतदान करने की अपील की।
संयुक्त टीम ने भराड़ी बाजार, कपकोट, पुल बाजार, डिग्री कॉलेज असों, कपकोट पुल, हरसीला, गोलना आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। सीओ राणा ने लोगों से विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का पालन करने को कहा। यहां थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी सहित पुलिस और आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।