फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो दिन से बिजली गुल, डेढ़ हजार से अधिक की आबादी परेशान

Thu, 07 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के सैम मंदिर वार्ड में दो दिन से बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से करीब 1500 की आबादी प्रभावित है। समस्या का निदान नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर के समय ट्रांसफार्मर फुंकने से वार्ड की बिजली गुल हो गई। लोगों ने विभाग को सूचित किया, लेकिन बिजली बहाल नहीं हुई। पूरी रात वार्ड के लोगों ने बिना बिजली के गुजारी। बृहस्पतिवार को भी वार्ड की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। वार्ड निवासी जगदीश उपाध्याय, नरेंद्र राना, हेम परिहार, पूरन सिंह, उमेश पांडेय आदि ने बताया कि विभाग ट्रांसफार्मर फुंकने की बात कह रहा है। दो दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल सका है। जिला मुख्यालय में रहने के बावजूद बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। जल्द ही वार्ड की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें