फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की फीस हुई 7,100 रुपये

Sun, 14 Jul 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए अब अधिक फीस देनी हाेगी। पिछले सत्र की अपेक्षा 2024-25 सत्र में कोर्सेज की फीस में बढ़ोतरी हो गई है। प्रति प्रश्नपत्र परीक्षा शुल्क 50 रुपये बढ़ गए हैं। अधिकतर डिग्री कोर्स की फीस में 1000 रुपये तक का अंतर आया है। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की फीस में 5,900 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कला, विज्ञान, व्यापार समेत कई पाठयक्रमों का शुल्क बढ़ा दिया गया है। पिछले साल बीए प्रथम सेमेस्टर की फीस 4,320 रुपये थी जो इस वर्ष बढ़कर 5,350 रुपये हो गई है। बीएससी (जैडबीसी) द्वितीय सेमेस्टर की फीस 7,600 रुपये से बढ़कर 11, 000 रुपये, बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की फीस 1,200 रुपये से बढ़कर 7,100 रुपये, बीकाम प्रथम सेमेस्टर की फीस 3,950 रुपये से बढ़कर 4,750 रुपये हो गई है। स्नातकोत्तर कोर्सेज में भी फीस की बढ़ोतरी हुई है। एमए के लिए विद्यार्थियों को जहां 13,550 रुपये फीस देनी होती थी, इस सत्र से 14,450 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार एमकाम के विद्यार्थियों को 12050 रुपये के सापेक्ष 12,650 रुपये, एमबीए के विद्यार्थियों को 47,550 रुपये के सापेक्ष 48,550 रुपये, एमएससी वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों को 39,350 रुपये के सापेक्ष 40,450 रुपये फीस देनी होगी।




शुल्क बढ़ाने में अध्ययन केंद्र की कोई भूमिका नहीं होती है। शुल्क के बारे में छात्रों को फीस भुगतान के समय पता चलता है। छात्र पोर्टल में उपलब्ध सूचीपत्र से जानकारी ले सकते हैं।-डॉ. जीवन सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, यूओयू, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें