बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार की रात 17.50 मिमी बारिश हुई। बागेश्वर और गरुड़ में दो-दो एमएम बारिश हुई। मलबा, बोल्डर गिरने से छह सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सड़क बंद होने से 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मलबा, बोल्डर गिरने से देवलधार-मेठाना, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, सीरी, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, मुनार-गांसी सड़क पर यातायात बाधित है। बताया गया है कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। सड़क बंद होने से लोगों को काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। संवाद