फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवा के दीपावली मेले में लगी हस्तशिल्प की प्रदर्शनी

विज्ञापन
बागेश्वर के फायर सर्विस में लगे उपवा के दीपावली मेले में प्रदर्शनी देखते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बीते दिनों देहरादून में आयोजित दिवाली मेेले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अल्मोड़ा पुलिस टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एसएसपी और उपवा जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां हिलांस रिवर व्यू खादी ग्रामोद्योग, बेकरी, खिले-बताशे, तांबे और अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए। पुलिस परिवार ने स्टॉलों में खरीदारी की। वहां पर सीओ राजन सिंह रौतेला, प्रतिसार निरीक्षक जीतेंद्र कुमार पाठक, एसआई दामोदर कापड़ी, पीआरओ हेमा ऐठानी आदि थे।
दीपावली मेले में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन ने फायर सर्विस परिसर में दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले में हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले से लोगों ने जमकर हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदे। मेले के आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ एसपी अमित श्रीवास्तव और सीनियर सिटीजन रणजीत सिंह बोरा ने किया। मेले में विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। जिनमें ताम्र शिल्प, रिंगाल के उत्पाद के अलावा स्थानीय कीवी और अन्य फलों से बने जूस, जैम आदि उत्पाद रखे गए थे। लोगों ने स्टॉल भ्रमण के दौरान उत्पादों के बारे में जानकारी ली और खरीदारी भी की।कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व उपवा जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने किया। वहां पर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, दलीप सिंह खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें