फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी दीक्षा का जेईई एडवांस में चयन

विज्ञापन
दीक्षा रावत। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के गागरीगोल निवासी दीक्षा का चयन जेईई एडवांस में टॉप फाइव में हुआ है। जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ है। दीक्षा की उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गागरीगोल निवासी यशवंत सिंह रावत की बेटी दीक्षा रावत ने वर्ष 2020 में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ से 96 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दीक्षा के पिता यशवंत रावत सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। माता मुन्नी रावत गृहिणी है। दीक्षा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं। दीक्षा की उपलब्धि पर परिवारजन गदगद हैं। उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दीक्षा के बड़े भाई आशुतोष वर्ष 2015-16 में आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल करने के बाद वर्तमान में कोलंबिया यूनिवर्सिटी न्यूयार्क से पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें