फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर, की तालाबंदी

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास के कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया। मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार और तालाबंदी जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्कर ने मंगलवार को विकास भवन परिसर में एकत्र होकर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पर ताला लगाकर कार्य बहिष्कार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मानदेय 18 हजार रुपये नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और बाल विकास मंत्री के साथ वार्ता के बाद भी आंगनबाड़ी वर्कर के हक में निर्णय नहीं लिया गया है। न्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर देवकी रावल, ममता रावल, गीता देवी, कमला दानू, मरियम डेविड, मुन्नी आर्या, खष्टी देवी, मोहनी आगरी, राहिला तब्बसुम, सोनू आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें