फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों ने विकास भवन में दिया धरना

विज्ञापन
बागेश्वर सीईओ कार्यालय में धरने के दौरान नारेबाजी करते माध्यमिक शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। 18 सूत्री मांगों के लिए अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जल्द सभी मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर पांच अक्तूबर को प्रदेशव्यापी हुंकार रैली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने आंदोलन के पहले चरण में छह से 19 सितंबर तक विभिन्न विभागों में जनसंपर्क, गेट मीटिंग और जनजागरण अभियान चलाया। 20 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में एक दिनी धरना-प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने विकास भवन में एकत्र होकर मांगों के लिए आवाज मुखर की। सोमवार को कर्मचारियों ने फिर से विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें मान नहीं लेती संघर्ष जारी रहेगा। वहां पर कपूर चंद्र मिश्रा, संतोष जोशी, संतोष खेतवाल, दामोदर जोशी, नरेंद्र पालनी, प्रकाश जोशी, राजेंद्र पाठक, लक्ष्मण बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें