फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग निर्माण पूरा कराने की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में सड़क को लेकर प्रदर्शन करते गाजली के लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। करुली बैंड-गाजली-बिजोरिया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य डेढ़ साल से रुका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर मानकों के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गाजली के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर डीएम को ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने बताया कि पांच किमी लंबे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अगस्त 2019 में शुरू हुआ था। तब से कई महीनों में मात्र 1700 मीटर लंबी सड़क के लिए पहाड़ कटान हुआ। इसके बाद पिछले नौ महीने से सड़क निर्माण कार्य ठप है। सड़क कटान में मानकों की भी अनदेखी की गई है।
नियमानुसार सड़क की चौड़ाई सात मीटर होनी चाहिए लेकिन इस मानक की अनदेखी कर केवल तीन मीटर चौड़ी सड़क काटी गई है। पहाड़ कटान के मलबे को जमा करने के लिए डंपिंग जोन का निर्माण भी नहीं कराया गया है। बालकृष्ण पांडेय ने कहा कि लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भी सड़क निर्माण पूरा कराने के लिए ज्ञापन दिया था, लेकिन उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डामरीकरण के लिए मजकोट में बच्चों के साथ धरना
गरुड़ (बागेश्वर)। मजकोट-कुंझाली-बिनातोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए मजकोट के ग्रामीणों ने सोमवार को बच्चों के साथ धरना दिया। मजकोट के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की जायज मांग की अनदेखी कर रहे है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दुर्गा गिरी, खीम गिरी, मोहन पुरी, दीवान गिरी, वीरेंद्र गिरी, सुरेंद्र गिरी, दीपक गिरी, पूरन नाथ आदि धरने पर बैठे।
खस्ताहाल सड़कों के लिए चक्काजाम आज
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में क्षेत्र की जनता पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में मंगलवार को पैसिया बैंड पर चक्का जाम करेगी। नारायण सिंह रावत ने बताया कि पिछले एक साल से क्षत्र की जनता शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सल्ट क्षेत्र की बदहाल सड़कें सुधारने के लिए ज्ञापन दे रही है। इसके बाद भी सड़क का सुधारीकरण नहीं हो सका है। सड़कों में कई जगह डामर उखड़ने के कारण गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्रवासी इसे सुधारने के लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई न होने के कारण लोगों ने चार जनवरी को चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें