फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला श्रमिकों ने श्रम विभाग के खिलाफ नगर में निकाला जुलूस

विज्ञापन
बागेश्वर तहसील परिसर में धरना देते श्रमिक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। श्रम विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज महिला श्रमिकों ने नगर में जुलूस निकाला। श्रमिकों ने तहसील परिसर में धरना देकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर श्रमिकों को रोजाना बुलाकर बिना सामग्री बांटे लौटाने के आरोप की जांच की मांग की। एसडीएम से वार्ता के बाद श्रमिकों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

भवन निर्माण में लगे कुछ श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से कंबल, छतरी आदि सामग्री बांटी गई लेकिन बागेश्वर, गरुड़, खरही मंडल क्षेत्र की कई महिला श्रमिकों को इनका लाभ नहीं मिल सका। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाला। श्रम विभाग के कार्यालय से एसबीआई तिराहा, गोमती पुल, तहसील मार्ग होकर नारेबाजी कर श्रमिक तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने एसडीएम हर गिरी को बताया कि श्रम विभाग श्रमिकों को रोजाना उत्पीड़ित कर रहा है। श्रमिकों को संदेश देकर सामग्री लेने के लिए बुलाया जाता है लेकिन पूरे दिन लाइन में लगाने के बाद शाम को खाली हाथ लौटाया जा रहा है। कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रमिकों के साथ छलावा कर रहे हैं। कुछ चुनिंदा लोगों को ही राशन, उपकरण, कंबल आदि बांटे गए हैं।
विज्ञापन

बाकी लोगों को परेशान किया जा रहा है। एसडीएम ने मामले का स्वयं संज्ञान लेकर ब्लॉकवार सामग्री बंटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिकों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर हंसी देवी, शोभा देवी, बीना देवी, कमला देवी, बहादुर सिंह बिष्ट, अर्जुन देव, महेश पंत, संदीप पंत आदि रहे।
कोतवाल और बालकृष्ण में हुई धक्का-मुक्की
बागेश्वर। श्रमिकों के जुलूस के दौरान कोतवाल और कांग्रेस नेता बालकृष्ण के बीच धक्का-मुक्की तक हुई। श्रमिकों के एसबीआई तिराहे पर एकत्र होने से जाम लग गया। इसके बाद कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बालकृष्ण को सड़क से हटाने की कोशिश की। इसके बाद श्रमिक जुलूस लेकर तहसील की ओर चले गए। तभी मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें