फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग की मांग को भैरुचौबट्टा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भैरूचौबट्टा के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पंतक्वैराली-गैराड़ मोटर मार्ग का भैरुचौबट्टा तक मिलान करने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीण पूरे दिन डीएम कार्यालय में धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का काम शुरू न होने पर क्रमिक अनशन कर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भैरुचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि वर्ष 2004-05 में पंतक्वैराली, गैराड़, भैरुचौबट्टा के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मोटर मार्ग की मांग की थी। शासन ने सड़क का निर्माण शुरू किया, लेकिन गैराड़ तक ही कटान किया गया। आगे के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है।
कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद भैरुचौबट्टा, बिलाड़ी, गैराड़ के कुछ तोकों की करीब 1200 की आबादी सड़क सुविधा से वंचित है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद पूरे दिन ग्रामीण धरने पर डटे रहे। कहा कि गांव की अनदेखी से लोग आक्रोशित हैं। अगर जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संजय धौनी, अनिल कुमार, महेश चंद्र, आनंद सिंह, अजय कुमार, चनर राम, नैनराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें