बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदशर्नन करते गांजली कलाग के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। करुली बैंड-गांजली-बिजोरिया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटकने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
गांजली, कलाग और बिजोरिया के ग्रामीणों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी विनीत कुमार से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि करुली बैंड-गांजली-बिजोरिया सड़क का काम 21 माह से चल रहा है, लेकिन अब तक सड़क का काम पूरा नहीं हो सका है। कई बार लोनिवि कपकोट के अधिकारियों को सड़क निर्माण पूरा कराने को लेकर पत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
कहा कि सड़क नहीं बनने से गांजली, कलाग और बिजोरिया के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर मरीजों को मोटर मार्ग तक पहुंचाने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए विभाग को निर्देशित करने की मांग की। इस मौके पर जगत सिंह, मदन सिंह, भूपाल सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।