फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ नवमी को सरयू तट पर श्राद्घ करवाने को उमड़े लोग

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू तट पर नवमी को पितरों का श्राद्ध करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मातृ नवमी को सरयू तट पर माता का श्राद्ध करवाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पंडितों और पुरोहितों ने यजमानों के पितरों की शांति के लिए विधिविधान से श्राद्ध कराया। सामूहिक श्राद्ध के दौरान सरयू तट पर चहलपहल बनी रही।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष के चलते इन दिनों बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घरों पर पंडितों को बुलाकर पूर्वजों का श्राद्ध कर्म करवा रहे हैं। हालांकि अष्टमी और नवमी तिथि के दिन सरयू तट पर खासी रौनक दिखी। अधिकांश लोग अष्टमी और नवमी को अपने पूर्वजों का श्राद्ध करवाते हैं। मातृ पक्ष का श्राद्ध पूरे पार्वण काल में केवल नवमी तिथि को ही होता है। जिसके चलते पंडितों को भी कई बार घर-घर जाकर श्राद्ध करवाने में दिक्कत होती है। ऐसे में पंडित यजमानों को सरयू तट पर आमंत्रित करते हैं। जहां पर कई यजमानों सामूहिक रूप से अपने पूर्वजों का श्राद्ध संपन्न कराते हैं। बृहस्पतिवार को भी पंडित हेम चंद्र जोशी, कैलाश उपाध्याय, शेखर चंद्र, मदन मोहन पांडेय, प्रकाश कांडपाल सहित कई पुरोहितों ने सरयू तट पर श्राद्ध संपन्न कराए। इस दौरान यजमानों ने भी माना कि अष्टमी और नवमी तिथि पर सामूहिक श्राद्ध करवाने से समय की बचत होती है। पंडितों ने कहा कि सरयू के पावन जल से तर्पण करने का भी विशेष महत्व है। जिसके चलते सरयू तट पर अष्टमी और नवमी को श्राद्ध करवाने का चलन भी बढ़ रहा है। यजमान और पुरोहित को भी इसमें आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें