फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में मारपीट, मुकदमा दर्ज, बाइकें सीज

Mon, 16 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां एसबीआई तिराहे के पास शनिवार की रात मारपीट हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान किया।
विज्ञापन


घटना रात करीब 10:30 बजे की है। जिस कारण एसबीआई तिराहे पर जाम लग गया। जाम में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी भी फंस गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

एसआई मोहन चंद्र जोशी, कांस्टेबल संजय साह, देवेंद्र सोनी, विजय पाल आदि ने मौके पर आकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया।

जहां अंकुर उपाध्याय ने योगेश गोस्वामी, रिंकू खेतवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया जबकि दूसरे पक्ष के योगेश गोस्वामी ने अंकुर उपाध्याय और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से धारा 323, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बाइकें सीज की कर उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें