फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसा दंपति, पीजीआई रेफर

Mon, 16 Nov 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला रावका में दंपति के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। पत्नी ने केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग को बुझाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। दोनों को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने पत्नी को 100 फीसदी और पति को 50 फीसदी जल जाने की बात कही। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक गुजरात के भावनगर निवासी विजय (31) और उसकी पत्नी माया (30) फिलहाल शहर के मोहल्ला रावका में रहते हैं। शनिवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई।
विज्ञापन


मामला बढ़ने से माया ने घर में रखे केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने के लिए पति विजय ने प्रयास किए। इस दौरान वह भी झुलस गया। आग की खबर पड़ोसियों के लोगों के अलावा माया के भाई विनोद को चली।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें