फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप सरयू में समाई, एक की मौत, दो लापता

Thu, 03 Sep 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिडारी मार्ग पर अनर्सा गांव के समीप महेंद्रा पिकप जीप सरयू में गिर जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई और दो लोग सरयू के तेज उफान में बह गए हैं। जिनमें एक नेपाली शामिल है। चालक को डूबने से बचा लिया गया। बहे हुए लोगों की खोजबीन के लिए देर शाम तक अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


पिकप जीप सख्या यूके 02-0065 बुधवार को दोपहर बाद एक बजे कन्यालीकोट से कपकोट को जा रही थी। पुल पार करके मुख्य सड़क पर अनर्सा गांव में आते ही जीप असंतुलित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे सीधे सरयू नदी में समा गई। हादसा होते ही स्थानीय लोग वहां पहुुुंच गए।

उन्होंने  गोलना, कपकोट निवासी 25 वर्षीय चालक वीरेंद्र सिंह पुत्र सोबन सिंह को सरयू में डूबने से बचा लिया और यहां जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे रेफर कर दिया गया है। कपकोट के बसकुना निवासी 38 वर्षीय हेम सिंह पुत्र शेर सिंह का शव डेढ़  घंटे के बाद जीप के नीचे पानी में दबा हुआ मिला।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार जीप में दो अन्य लोग भी सवार थे। उनका अभी तक पता नहीं चला है। सरयू में खोजबीन जारी है। लापता लोगों में एक गडेरा, कपकोट निवासी 50 वर्षीय चंद्रभान गड़िया पुत्र महेंद्र सिंह गड़िया और एक अज्ञात नेपाली शामिल है।

 सूचना मिलते ही पुलिस के गोताखोर, अग्रिशमन दल, 108 और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सरयू में सघन बचाव और खोजबीन अभियान चलाया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, डीएम भूपाल सिंह मनराल, पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल, एसडीएम फींचा राम चौहान, और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक चंदन राम दास ने अस्पताल में घायल का हाल पूछा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें