फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों की तस्करी करने वाले उप्र के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भैंसों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों उप्र के रामपुर और मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं।

कोतवाली पुलिस ने 17 मई की रात को गश्त के दौरान गिरेछीना रोड से एक पिकप यूके 02 सीए 0043 को पकड़ा था। पिकप में चार भैंसों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इधर कोतवाल तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी को टीम बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 मई की देर रात गोमती पुल के पास से मो. इस्लाम पुत्र मुनव्वर अली निवासी काकरखेड़ा मुरादाबाद और मुकीम पुत्र शौकीन निवासी टांडा, रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि कपकोट से भैंसे ला रहे थे। पुलिस अब इनके गिरोह के तार का पता लगाने में जुट गई है। टीम में एसआई मदन लाल, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह गैड़ा, आनंद सिंह शामिल थे। पुलिस अब इनको कोर्ट में पेश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें