फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कठायतबाड़ा झूलापुल की दो दुकानों में धावा बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी थी कि शुक्रवार को फिर चोरों ने कठायतबाड़ा स्थित झूला पुल के पास की दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान उड़ा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


चोरों ने बीडीसी सदस्य खीम सिंह के कठायतबाड़ा झूला पुल के पास स्थित गोदाम पर लगे शटर का ताला तोड़ा और वहां रखे पांच हजार रुपये ले गए। उनकी दुकान पर चोरों ने एक महीने पहले भी धावा बोला था। चोरों ने झूला पुल के समीप ही उत्तम सिंह की दुुकान के शटर का भी ताला तोड़ दुकान से दो कैरेट पेप्सी की बोतलें, कुरकुरे, चिप्स समेत कुल दस हजार रुपये की चोरी कर दी।

पीड़ित दुुुकानदार शुक्रवार शाम दुकानें बंद करके अपने-अपने घरों को चले गए थे। शनिवार सुबह देखा कि दुुकानों ताले टूटे हुए थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है। लोगों का कहना है कि झूला पुल के समीप आवारा, नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें