फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में कोरोना के मात्र तीन मामले आए, 85 मरीज हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
Covid in Kumaun
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 116 मामले आए। अल्मोड़ा में 113 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जिले में अब तक 15,540 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले जिसमें से 14,364 मरीज डिस्चार्ज हो गए। जिले में अब कुल 638 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को हवालबाग ब्लॉक में 10, ताकुला में एक, ताड़ीखेत में चार, लमगड़ा में 32, धौलादेवी में 23, सल्ट में 12, भिकियासैंण मेें 24 और रानीखेत में सात लोग कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में की ओपीडी में शुक्रवार को 60 तो महिला अस्पताल में 20 लोग पहुंचे। वहीं, बागेश्वर में शुक्रवार को कोरोना के मात्र तीन मामले आए। 85 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि शुक्रवार को जांच के लिए 283 सैंपल भेजे गए हैं। 193 सक्रिय मरीजों में से दो संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 191 मरीज घर में आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 56 लगों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें