फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परिवार की महिलाओं ने सीखा तिल के लड्डू, गुड़ की टिक्की बनाना

विज्ञापन
बागेश्वर में लड्डुओं के साथ पुलिस परिवार की महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं को तिल के लड्डू और गुड़ की टिक्की बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी शांति पंचपाल ने उपवा सदस्यों और महिला पुलिस कर्मियों को काले/सफेद तिल के लड्डू, अलसी के लड्डू बनाने के साथ ही गुड़ की टिक्की बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लड्डू और गुड़ की टिक्की बनाने की विधि और प्रयोग की जाने वाली सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपवा सदस्यों ने भी लड्डू और गुड़ की टिक्की बनाने में सहयोग किया। उपवा समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का संचालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें