फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जन औषधी केंद्र में मिलीं 90 प्रतिशत बाहर की दवाएं

Mon, 18 Dec 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में स्थित जन औषधि केंद्र की सील सोमवार को जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने खुलवाई। केंद्र में दवाओं का स्टॉक चेक करने पर यहां 90 प्रतिशत दवाएं बाहर की मिलीं। केवल 10 फीसदी दवाएं जन औषधी केंद्र की थीं। एसीएमओ ने इन बाहरी दवाओं को सील कर दिया है।
विज्ञापन

जन औषधी केंद्र बैजनाथ में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने लगभग दो हफ्ते पहले अस्पताल के प्रभारी डाॅ. आरके गुप्ता का पुतला फूंका था। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा और कार्यकर्ताओं ने जन औषधी केंद्र में ताला लगा दिया था। पिछले शुक्रवार को कोरंगा ने ताला खोल दिया था। हालांकि जन औषधि केंद्र की संचालक ने अपनी ओर से लगाया ताला नहीं खोला था। इसके बाद शनिवार को डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने केंद्र को सील कर दिया था।
सोमवार को बागेश्वर से एसीएमओ अनुपमा ह्यांकि ने राजस्व पुलिस और जन प्रतिनिधियों की केंद्र की सील खोली। दवाओं के निरीक्षण के दौरान जन औषधी केंद्र की मात्र 10 फीसदी दवाएं मिलीं जबकि 90 फीसदी दवाएं बाहर की मिलीं। जन प्रतिनिधियों की मांग पर एसीएमओ ने बाहरी दवाओं को सील कर एक कमरे में रख दिया। इधर, गिरीश कोरंगा ने डीएम और सीएमओ से जन औषधी केंद्र में बेचने के लिए रखी गई बाहरी दवाओं पता लगाने के साथ अस्पताल के प्रभारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहां पर ग्राम पंचायत संगठन के जिला संरक्षक प्रकाश कोहली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फस्र्वाण, बसंत नेगी, भुवन पाठक आदि थे।
विज्ञापन

जन औषधी केंद्र में अधिकतर दवाएं बाहर की मिलने पर सील किया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी।- अनुपमा ह्यांकी, एसीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें