फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठीक हुआ मंडलसेरा का हैंडपंप

Sat, 27 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में लंबे समय से खराब हैंडपंप जल संस्थान ने ठीक करा दिया है। मंडलसेरा जिला मुख्यालय के सर्वाधिक जल संकट वाले इलाकों में शामिल है।
विज्ञापन

मंडलसेरा वार्ड में नगर की बड़ी आबादी निवास करती है। जनसंख्या में बढ़ोतरी के अनुरूप वार्ड में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हुई। मंडलसेरा के लोगों को निर्माणाधीन मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना से उम्मीद थी। योजना का काम निश्चित अवधि के सवा साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। पेयजल निगम के ईई वीके रवि ने छह महीने के भीतर मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का काम पूरा होने की बात कही। इस अवधि में से एक माह का समय बीत गया है। मंडलसेरा के लोगों के साथ जिला मुख्यालय के पेयजल संकटग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों की निगाह पेयजल निगम के ईई के वादे पर टिकी हैं।
वार्ड के भुल्यूड़ा क्षेत्र में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा था। गर्मी के दिनों में हैंडपंप से लोगों को काफी राहत मिलती थी। अमर उजाला ने मंडलसेरा के पानी संकट पर बीते बृहस्पतिवार के अंक में मंडलसेरा में गहराया पेयजल संकट, खराब हैंडपंप नहीं हुआ ठीक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जल संस्थान ने शनिवार को हैंडपंप ठीक करा दिया है। क्षेत्रवासी रवि कोहली, चंद्रशेखर, कमल चंद्र ने बताया कि वार्ड में हमेशा पेयजल संकट बना रहता है। हैंडपंप खराब होने से अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। मंडलसेरा की पानी की समस्या प्रमुखता से उठाने के लिए इन लोगों ने अमर उजाला की सराहना की। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि पेयजल किल्लत वाले इलाकों में टैंकर से भी पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें