फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले बरसात के नुकसान की भरपाई नहीं, फिर बरसात सिर पर

विज्ञापन
बागेश्वर के काफलीकमेड़ा की जलेबीनुमा सड़क बरसात में अक्सर हो जाती है बंद। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बरसात का सीजन एक बार फिर दस्तक देने वाला है। हर बार बरसात जिले की सड़कों को नुकसान पहुंचाती है। पिछली बरसात में भी जिले की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) डिविजन की 31 सड़कें पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुई थीं। बजट के अभाव में सड़कों की मरम्मत आज तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पिछली बरसात में बागेश्वर के पीएमजीएसवाई डिविजन की 15 सड़कों को 3.70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। डिविजन ने देहरादून के पीएमजीएसवाई मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर मरम्मत के लिए धन मांगा था लेकिन एक रुपये का भी बजट नहीं मिला। बजट के अभाव में पीएमजीएसवाई डिविजन के अधीन आने वाली कठपुड़ियाछीना-सिया, बालीघाट-दोफाड़-धरमघर, मल्लाडोबा-नौघरस्टेट, मथुरौ-पाटली, बागेश्वर-नौगांव, जैसर-रियूनीलखमार, बिजोलीझाल-ओखलसों, डंगोली-सलानी, पाना-तरमोली, सिमगड़ी मोटर मार्ग, दाणोछीना-लोब समेत 15 सड़कों को आज भी मरम्मत का इंतजार है।
लोनिवि के कपकोट डिविजन की 10 सड़कों को पिछले बरसात में क्षति पहुंची थी। डिविजन को 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। डिविजन को 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि ही मिल पाई। कपकोट पीएमजीएसवाई डिविजन की काफलीकमेड़ा, कपकोट-कर्मी समेत छह सड़कों को पिछली बरसात में नुकसान पहुंचा था। काफलीकमेड़ा में करीब 500 मीटर सड़क बह गई थी। इन सड़कों में करीब 3.5 करोड़ का नुकसान हुआ था। कपकोट पीएमजीएसवाई डिविजन को भी जरूरत के मुताबिक बजट नहीं मिला।
विज्ञापन

अधिकारियों को बजट का इंतजार
बागेश्वर। बागेश्वर पीएमजीएसवाई डिविजन के ईई जगदीश चंद्र तिवारी का कहना है कि पिछली बरसात में डिविजन की 15 सड़कों पर 3.70 रुपये का नुकसान हुआ था। कुछ भी बजट अवमुक्त नहीं हो पाया। इस वर्ष सड़कों की मरम्मत के लिए बजट मिलने की उम्मीद है। लोनिवि के कपकोट डिविजन के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पिछली बरसात में डिविजन की 10 सड़कों को करीब 2.5 करोड़ की क्षति पहुंची थी। 1.5 करोड़ रुपये मरम्मत के लिए मिले। कपकोट पीएमजीएसवाई डिवीजन के ईई अनिल कुमार ने बताया कि कर्मी सड़क पर कर्मी से आगे चट्टान काटकर सड़क बनाई जानी है। इसके लिए 35 लाख रुपये की रकम अवमुक्त हुई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें