फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू इयर जश्न को कौसानी है तैयार, होटलों को पर्यटकों का इंतजार

विज्ञापन
बबलू नेगी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। क्रिसमस और नये साल के जश्न के लिए विश्वविख्यात कौसानी पूरी तरह से तैयार है। होटल कारोबारियों ने देशी-विदेशी पर्यटकों के आगमन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सैलानियों को लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। अब तक 40 से 50 प्रतिशत कमरे ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। पिछले वर्षों में कोरोना की मार झेल चुके व्यापारियों को इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। हालांकि ओमिक्रॉन के बढ़ने की संभावना से कुछ चिंता भी बनी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले हर साल दिसंबर की शुरुआत में ही कौसानी के होटल ऑनलाइन बुक हो जाते थे। कोरोना महामारी के सामने आने के बाद होटल कारोबार पर सबसे अधिक मार पड़ी। इस वर्ष कोरोना का असर कम होने से देश के विभिन्न राज्यों से कौसानी के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग आने लगी है।
कौसानी में करीब 40 छोटे-बड़े होटल और विश्राम गृह हैं। नए साल और क्रिसमस के लिए होटलों में गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश आदि से बुकिंग आने लगी है। ऑनलाइन बुकिंग के बीच होटल कारोबारियों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सैलानियों को अच्छे टूर पैकेज के ऑफर दिए जा रहे हैं। बोन फायर, डीजे की व्यवस्था की गई है। होटलों में थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के पुख्ता इंतजाम हैं।
विज्ञापन

होटलों में करीब 50 प्रतिशत कमरे ऑनलाइन बुक हो गए हैं। सैलानियों के आगमन को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन पहाड़ों में फिलहाल अधिक समस्या नहीं है। उम्मीद है इस वर्ष नए साल का जश्न मनाने के लिए अच्छी तादाद में सैलानी कौसानी आएंगे और पिछले वर्षों से मंदे हो रहे कारोबार में तेजी आएगी।
मनोज अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
नए साल और क्रिसमस को लेकर जिस तरह की उम्मीद थी, अब तक उतनी बुकिंग नहीं हो रही है। 40 से 45 प्रतिशत बुकिंग आई है। ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद बुकिंग में कमी दिख रही है। हालांकि होटलों ने सैलानियों के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली है। कोविड गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा है। उम्मीद है कि पिछले वर्ष से बेहतर कारोबार होगा।
विज्ञापन

बबलू नेगी, जिलाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें