राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता सूची में पंजीकरण करते युवा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वीप की टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से मतदाताओं का पंजीकरण कराया। 10 युवाओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा गया।
स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय और उमेश जोशी के नेतृत्व में युवाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। वहां पर प्रमोद जोशी, प्रदीप सिंह, महेश गोस्वामी, कैलाश सिंह भेटवाल, अजय कुमार, दलीप सिंह आदि थे।