फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, केस दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को हवाई फायर करने का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जनप्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
हवाई फायर करने पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को हवाई फायर करने का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जनप्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर बिचला दानपुर क्षेत्र के एक युवक का सुनसान सड़क पर गाड़ी से उतरकर हवा में फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि का बताया जा रहा था। वायरल वीडियो की भनक पुलिस को लगने के बाद एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

ये पढ़ें- Uttarakhand: बेटे ने 65 साल की दिव्यांग मां के साथ किया दुष्कर्म, इस बहाने ले गया कमरे में; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

एसपी घोड़के ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और वायरल वीडियो में दिख रहे युवक कुंजर सिंह निवासी लाथी, थाना कपकोट के खिलाफ थाना कपकोट में धारा 5(1)/27 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें