फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसीला में मलबा आने से फंसी गाड़ियां

विज्ञापन
कपकोट के हरसिला में मलबे में फंसी कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल में बंद होती सड़कों के बीच प्रशासन की तैयारियों की भी पोल खुलती जा रही है। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर हरसीला के समीप मलबा आने से एक कार फंस गई। सड़क बंद होने से दोनों छोर पर वाहनों की कतार लगती रही लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी बीआरओ या लोनिवि की जेसीबी मशीन मलबा हटाने नहीं पहुंची। लोगों ने आपदा काल में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग बीआरओ के पास है। हरसीला से सीमा के लिए कट रही सड़क के चलते यहां पर लगातार मलबा गिर रहा है। हल्की बारिश होते ही कपकोट को बागेश्वर से जोड़ने वाली सड़क बंद होने की संभावना रहती है, बावजूद इसके बीआरओ की जेसीबी मौके पर नहीं थी। शनिवार को कपकोट से आ रहे वाहन चालक सीमा सड़क कटान के कारण गिर रहे मलबे में फंस गए। कार फंसने के बाद चालक सहित अन्य लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रशासन को भी लोगों ने सूचित किया, लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक सड़क खोलने के लिए जेसीबी नहीं पहुंची। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़क बंद होने की जानकारी मिलने के बाद लोनिवि कपकोट की जेसीबी को मलबा हटाने के लिए भेजा गया है। बीआरओ की मशीन खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें