फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि हस्तांतरण और प्लास्टिक प्रबंधन उपविधि तैयार करने का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
बागेश्वर की नगरपालिका में मौजूद नगरपालिकाध्यक्ष और सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कूड़ा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रबंधन उपविधि बनाने और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने आदि प्रस्ताव पारित किए गए। एसबीएम से मिले अनुदान से कूड़ा वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल ने विभिन्न वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष सुरेश ने बताया कि नगर में चलाने के लिए ई-रिक्शा खरीदे हैं। बोर्ड ने ई-रिक्शा को सरयू पुल से कठायताबड़ा बाईपास और मंडलसेरा मोटर मार्ग पर चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में पालिका ने पालिका बोर्ड ने भवन कर वसूली के लिए स्वकर निर्धारण का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन अब शासन से कर का निर्धारण करने के आदेश मिले हैं।
इसके तहत कार्यवाही की जा रही है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि पालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि न होने से परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए राजस्व भूमि का निरीक्षण किया गया है। बोर्ड ने राजस्व भूमि को करवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में मौजूद सभासदों ने वार्डों में स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण हो रही परेशानी के बारे में बताया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों से जल्द खराब लाइटों की मरम्मत करने के निर्देेश दिए। उन्होंने बताया कि पालिका की आय बढ़ाने के लिए उपविधियां बनाई गई हैं। इसके अनुसार निर्धारित शुल्कों के साथ ही भवन कर, किराया और तहबाजारी की वसूली में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने वाणिज्य कर की उपविधि भी जल्द बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सभासद प्रेम हरड़िया, नीमा देवी, नीमा दफौटी, धीरेंद्र परिहार, नितेश कुमार वर्मा, नवीन आर्या, कैलाश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें