फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से बंद है कंधार-लोहागढ़ी मोटर मार्ग, दो हजार की आबादी हो रही परेशान

विज्ञापन
इस कदर दरकी है कंधार-लोहागड़ी सड़क। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के कंधार-सिरमोली-लोहागढ़ी मोटर मार्ग पर एक महीने से यातायात बंद है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के तीन गांवों की करीब दो हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर जल्द यातायात बहाली की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तीन गांवों को जोड़ने वाले 10 किमी लंबे कंधार-लोहागढ़ी मोटर मार्ग के किमी एक पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल न होने से वाहनों को भूतल से नदी पार करनी पड़ती है। वर्षों से यह सिलसिला चला आ रहा है।
हालांकि बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से यह मार्ग भी अवरुद्ध हो जाता है। 21 जुलाई से नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी से आवागमन ठप है। मोटर मार्ग बंद होने से लोहागढ़ी, खिलाफखेत और बज्वाड़ गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से पुल पर आवागमन सुुचारु करवाने की मांग की।
विज्ञापन

लोहागढ़ी मोटर मार्ग एक महीने से बंद है, लेकिन शासन-प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। सड़क की सुरक्षा दीवारें भी कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई हैं। सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक हो रहा है। विभाग और जिला प्रशासन को जल्द पुल में आवागमन सुचारु करवा ध्वस्त दीवारों की मरम्मत भी करवानी चाहिए। - महेश बिष्ट ठाकुर, ग्रामीण लोहागढ़ी।
कंधार-लोहागढ़ी मोटर मार्ग पर पुल बनकर तैयार है, लेकिन अभी वाहनों के लिए नहीं खोला गया है। लंबे समय से ग्रामीण बारिश के दिनों में यातायात बाधित होने की परेशानी झेलते आ रहे हैं। प्रशासन को पुल पर जल्द यातायात सुचारु करना चाहिए। बदहाल सड़क की मरम्मत भी की जाए। - गोपाल रावत, ग्रामीण बज्वाड़।
कंधार-लोहागढ़ी मोटर मार्ग पर बने पुल का काम पूरा न होने से मार्ग बंद है। जेई को पुल और मोटर मार्ग का निरीक्षण करने भेजा गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से वाहन आर-पार नहीं जा पा रहे हैं। पुल वाहन गुजरने लायक होगी तो जेसीबी भेजकर मार्ग पर जमा मलबा हटाया जाएगा। ठेकेदार को बारिश कम होते ही सुरक्षा दीवारों की मरम्मत के भी निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र तिवारी, एई पीएमजीएसवाई खंड बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें