फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में फिर खुली बागेश्वर की ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
बागेश्वर में शुक्रवार को हुई बा रिश के कारण स्टेशन रोड में हुआ जलभराव। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से एक बार फिर बागेश्वर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुली है। बारिश के दौरान स्टेशन रोड जलभराव हो गया। आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह कपकोट, गरुड़ और बागेश्वर में काफी तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान बागेश्वर नगर की स्टेशन रोड पर जलभराव हो गया। बरसाती पानी की निकासी का सिस्टम न होने से तहसील रोड में भारी बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। इस बार भी निकासी सिस्टम मजबूत न होने का खामियाजा लोगों को झेलना पड़ा। स्टेशन रोड पर आवाजाही करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड पर स्क्रबर बंद पड़े पड़े हैं। बरसात का पानी सड़क पर बहता रहता है। जल निकास व्यवस्था करने में लोनिवि और नगरपालिका नाकाम साबित हो रही है।
सात सड़कों पर यातायात बाधित, 20 हजार की आबादी प्रभावित
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार को सात सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सड़कों पर यातायात बाधित होने से करीब 20 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़-द्योनाई, कंधार-लोहागड़ी, बिजोरीझाल-ओखलसों, धरमघर-माजखेत, कपकोट-कर्मी, शामा-नौकोड़ी और तोली मोटर मार्ग पर यातायात बाधित है। कंधार-लोहागड़ी सड़क पर 21 जुलाई से तो बिजोरीझाल-ओखलसों सड़क पर 31 जुलाई से यातायात बाधित है। कंधार-लोहागड़ी सड़क की शुरूआत में गोमती नदी पर पुल न होने से नदी से वाहनों की आवाजाही होती है। नदी का जलस्तर बढ़ने से वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस स्थान पर आरसीसी पुल बन गया है। काम पूरा न होने से पुल पर यातायात संचालन नहीं हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें