बागेश्वर में भाषण प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कारों के साथ। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नेहरू युवा केंद्र ने जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता कराई। देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर हुई प्रतियोगिता में दो ब्लॉकों के 25 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। आकांक्षा लोहनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीती। दीक्षा शर्मा और हीरा फर्स्वाण को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, दो हजार और एक हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम अधिकारी भक्तदर्शन बिष्ट ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम प्रतिभागी को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा। निर्णायक मंडल में वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा और अश्विनी तोगरे थे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु जोशी ने किया। वहां पर संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी, नरेंद्र खेतवाल, गगन पंत, आनंद सिंह, मानसी धामी, मनीष कुमार आदि थे।