फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी को नगर पंचायत बनाने के फैसले से नाराज ग्रामीणों ने निकाली रैली

विज्ञापन
कौसानी में नगर पंचायत बनाने का विरोध करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी को नगर पंचायत बनाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय से अनासक्ति आश्रम तक विरोध रैली निकालकर सरकार से जल्द निर्णय को वापस लेने की मांग की। मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

कौसानी को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट में आने के बाद से ही ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पहले भी कौसानी में विरोध रैली निकाली गई थी। डीएम कार्यालय में भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण डीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेज चुके हैं।
मामले में कोई सुनवाई न होने पर नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जवाहर कन्या प्राथमिक विद्यालय से सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अनासक्ति आश्रम तक रैली निकाली।
विज्ञापन

आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख धरना दिया। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि कौसानी खुशहाल और कृषि संपन्न गांव है। गांव को नगर पंचायत का दर्जा देने से ग्रामीण प्रभावित होंगे। उनकी उपजाऊ जमीन को नुकसान होगा और जबरन टैक्स का बोझ भी लोगों पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने नगर पंचायत का निर्णय वापस होने तक संघर्ष की चेतावनी दी।
ग्रामीणों की सभा में विधायक प्रतिनिधि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा और जिला पंचायत प्रतिनिधि के रूप में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद आर्या ने भी शिरकत की और लोगों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की इच्छा के विपरीत नगर पंचायत का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बच्चन आर्या ने की। इस मौके पर जगदीश भंडारी, चंदन सिंह नेगी, प्रेमा भंडारी, दयाल राम, धनी राम, देवेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, जगमोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें