बागेश्वर के लोनिवि कार्यालय में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण की अगुवाई में ज्ञापन देते जल्थाकोट क
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सातचौंरा-जल्थाकोट-किमोली सड़क की सर्वे बदले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। जल्थाकोट के ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर पुरानी सर्वे के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में मोटर मार्ग की सर्वे गडियार से प्राथमिक विद्यालय जल्थाकोट होते हुए किमोली तक की गई थी। विभाग की ओर से अब मोटर मार्ग का निर्माण गडियार से भिचलय होते हुए किमोली तक किया जा रहा है। इस पर पूरे गांव को आपत्ति है। कहा कि इस सर्वे से अधिकांश ग्रामीणों को लाभ नहीं मिलेगा। इस मौके पर किशन सिंह, भूपेश कुमार, मदन राम, गिरीश चंद्र, प्रकाश राम, हरीश राम आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और राजेंद्र टंगड़िया ने भी ग्रामीणों की मांग को सही बताया। संवाद