बागेश्वर के कांडा में दरकी सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। बागेश्वर से बेड़ीनाग जाने वाला मार्ग कांडा तहसील कार्यालय के समीप हाल की बारिश के दौरान करीब दस मीटर धंस गया है। इससे यातायात में बाधा पहुंच रही है। जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो इसे और नुकसान पहुंच सकता है।
बीते दिनों हुई तेज बारिश के दौरान कांडा तहसील कार्यालय के पास करीब 10 मीटर हिस्से में सड़क धंस गई है। सड़क दरकने से उक्त स्थान पर सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सड़क पर भारी वाहनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने सड़क पर अवरोधक लगाए हैं।
करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी एनएच डिवीजन रानीखेत ने सड़क की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। कांडा के सामाजिक कार्यकर्ता एसएस गढ़िया, कांडा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीप चंद्र वर्मा ने सड़क की मरम्मत न होने पर रोष प्रकट किया है। इस सड़क से कमेड़ीदेवी, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला के लिए वाहनों का संचालन होता है।
एनएच डिवीजन के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए जा रहे हैं। सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। जल्द ही सड़क को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
हर गिरी प्रभारी एसडीएम कांडा।