फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 76.53 प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना टीके की दूसरी डोज

विज्ञापन
कपकोट के सूपी गांव में कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कोरोना टीकाकरण तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज के लक्ष्य से महज 23.47 प्रतिशत पीछे है। विभाग की 50 टीमें लगातार टीकाकरण अभियान में जुटी हुई हैं। दूरस्थ गांवों में घर-घर जाकर टीके लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक जिला कोविड टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास एक लाख 72 हजार 210 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष एक लाख 83 हजार 489 लोगों को पहली डोज लगा दी है। जो निर्धारित लक्ष्य का 106.5 प्रतिशत है। वहीं एक लाख 31 हजार 794 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य का 76.53 प्रतिशत है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक तेजी से बागेश्वर जिले में टीकाकरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जिले की एएनएम आशा नौटियाल से बात कर टीकाकरण पर खुशी जताई थी। जिससे टीकाकरण अभियान में लगे कर्मचारियों में उत्साह है। बताया कि दूरस्थ गांवों में टीम पैदल जाकर घर-घर लोगों का टीकाकरण करा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर समेत अन्य तहसीलों में टीकाकरण केंद्र बने थे। फिलहाल नगर में नगरपालिका में टीकाकरण कराया जा रहा है। अन्य टीमों को घर-घर टीकाकरण में लगाया गया है। कहा कि इस वर्ष में शत प्रतिशत लोगों को कोरोना के दोनों टीके लगा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें