फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असों, गोलूना और ओलिंग के हैंडपंप सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। असों, गोलूना और ओलिंग गांव में लगे हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों की कई बार की मांग के बावजूद हैंडपंपों को ठीक नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार असों, गोलूना और ओलिंग गांव में लगे हैंडपंपों से लंबे समय से पानी नहीं निकल रहा है। हैंडपंपों के काम नहीं करने से लोगों को पीने के पानी के लिए कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आसपास में पानी का स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में गधेरों का गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान को हैंडपंप ठीक करने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।


ग्रामीण प्रेम सिंह, जमन सिंह, त्रिलोक सिंह, कमला देवी, पुष्पा और मालती देवी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि संबंधित जेई से जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें