फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिवसीय प्र्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से भेड़ और बकरी पालन पर आधारित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लेने को कहा। एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक रमेश सिंह पतियाल ने काश्तकारों से बैंकिंग संबंधी केसीसी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति, अटल पेंशन योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। उत्तराखंड आजीविका संवर्द्धन कंपनी उपासक के नरेश घिल्डियाल, ग्रामीण वित्त समन्वयक ने उपासक की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहां आरसेटी के के फैकल्टी प्रकाश पांडे और चंद्र भानु आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें