बागेश्वर के झिरौली थाना क्षेत्र में पकड़ा गया सोना। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। झिरौली थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने काफलीगैर में बरेली के एक व्यक्ति को करीब आधा किलो सोने के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया व्यक्ति बरामद सोने के कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
शनिवार को झिरौली के थाना प्रभारी कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान काफलीगैर इंटर कालेज तिराहे पर नितिन अग्रवाल निवासी साहुकारा फाटक, थाना किला (बरेली उत्तर प्रदेश) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 482 ग्राम सोना पकड़ा गया। पकड़े गए सोने में आठ छोटे-बडे़ टुकड़े और सोने की दो चेन शामिल थीं। बरामद सोने के संबंध में नितिन अग्रवाल कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
पुलिस ने सोना बरामदगी के मामले में कार्रवाई के लिए रिर्टनिंग ऑफिसर बागेश्वर को रिपोर्ट भेज दी है। संयुक्त टीम का नेतृत्व सीओ (ऑपरेशन) अंकित कंडारी ने किया। टीम में थानाध्यक्ष, एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला, जगदीश सिंह मेहरा, बसंत पंत, राजेंद्र सिंह थे।