फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन मिलने पर काटे 13 चालान, पांच हजार का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
कपकोट में नगर पंचायत की टीम ने जब्त की पॉलिथीन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट ने पॉलिथीन उन्मूलन के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 13 दुकानों से पॉलिथीन जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई और पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

ईओ नवीन कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने कपकोट बाजार, पुल बाजार, शिवालय और ब्लॉक क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों के पास पॉलिथीन मिली, जिसे मौके से जब्त किया गया। पॉलिथीन का उपयोग कर रहे दुकानदारों का चालान काटा गया। ईओ कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया और स्वच्छता का विशेष ध्यान देते हुए अपने आसपास नियमित तौर पर सफाई करने को कहा गया है। वहां पर सहायक लेखाधिकारी सनी शर्मा, कविंद्र मेहता, सुंदर कोरंगा, सुरेश जोशी, छोटे लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें